मेरा बीपी 140/90 है तो मुझे क्या करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 17:00

सामान्य रूप से ब्लडप्रेशर 120-80 होना चाहिए। लेकिन अगर आपका बीपी 140-90 है, तो हर महीने चेकअप कराइए। लगातार तीन बार ब्लड प्रेशर 140-90 या उससे ज्यादा आए, तो समझिए खतरे की घंटी बज गई है। लाइफ स्टाइल मॉडिफिकेशन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने की कोशिश करें और साथ ही फिजिशियन की सलाह पर दवा लेनी शुरू करें।

बीपी हाई हो रहा है तो नशीले पदार्थों का सेवन करने से परहेज करें। धूम्रपान करने या फिर शराब का सेवन करने से बीपी हाई होता है।

जिन लोगों का बीपी हाई रहता है वो कैफीन का सेवन सीमित करें। चाय या कॉफी का सेवन बीपी को बढ़ा सकता है।

हाई बीपी को कंट्रोल करना है तो पर्याप्त नींद लें। कम सोने से बीपी हाई होता है।

तनाव बीपी को बढ़ा सकता है। तनाव से दूर रहें। तनाव को दूर करने के लिए वॉक या एक्सरसाइज करें।

सोडियम, शुगर, रिफाइंड कार्ब्स और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन कम करें।

रेगुलर बीपी चेक करें। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने वाली दवाएं खाएं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info